Posts

Showing posts from June, 2017

भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए एक दलित चेहरे को अपना उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए एक दलित चेहरे को अपना उम्मीदवार बनाया है I पार्टी के नेता बता रहे है कैसे भाजपा ने दलित वर्ग का सम्मान किया है और कैसे इससे दलितों के अधिकारों को सुरक्षा मिलेगी I सवाल ये है की क्या दलित किसी सवैधानिक पद पर बैठ कर सामाजिक समरसता या दलितों के प्रति समाज की सोच में बदलाव ला सकता है या नहीं I वो भी तब जब पद राष्ट्रपति का हो, जिसको की संसदीय शाषन प्रणाली में नाममात्र का मुखिया बताया गया हो I  आज पुरे देश में दलित आंदोलन अपने चरम पर है, फिर चाहे वो रो हित बेमुला, भीम आर्मी, ऊना की घटनायें हो..दलित संघर्षरत है I वर्तमान सरकार में कई दलित चेहरे है राम बिलास पासवान इनमे सबसे बड़ा नाम है लेकिन उन्होंने एक भी दलित आंदोलन का समर्थन नहीं किया I उनका सत्ता धर्म उन्हें ऐसा करने से रोकता है I दलितों की लड़ाई आज नए चेहरे लड़ रहे है फिर चाहे गुजरात में जिग्नेश मेवानी हो या उत्तर प्रदेश में चंद्र शेखर.... इन आंदोलनों की ख़ास बात ये है की इनसे जुड़े लोग बाबा साहेब और उनकी नीतियों को अपना आदर्श मानते है I यानी की सविधान में उनकी अटूट आस्था है I जो की भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐस...

अमित शाह ने कहा है की 'महात्मा गांधी एक चतुर बनिया थे'

अमित शाह ने कहा है की 'महात्मा गांधी एक चतुर बनिया थे'....महात्मा गाँधी की छवि का अवमूल्यन और उन्हें देश विरोधी बताने का काम संघ और भाजपा बहुत पहले से कर रही है I संघ के कारकर्ता से आप व्यक्तिगत तौर पर बात करेंगे तो वो बहुत विस्तार से गाँधी जी को नीतियों को कोसते हैं और चरित्र पर लांछन लगाते है आपको बताते हैं की गाँधी जी कितने बड़े व्यभिचारी थे I उन्हें पाकिस्तान परस्त, हिंदू विरोधी बताते हैं I लेकिन पहले ये सब निजी बहसों में होता था....अब इन लोगो ने गाँधी जी को सार्वजनिक मंचो  से बदनाम करना शुरू कर दिया हैं I ऐसा ही दुष्प्रचार ये पंडित नेहरू का करते हैं I उनकी भी फोटोशॉप की हुई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं I उन्हें मुस्लिम बताते हैं I हम इस प्रोपेगंडा को सच मान लेते हैं I संघ 1925 में बना था लेकिन 1947 तक देश के आजादी के आंदोलन से वो पूरी तरह तठस्थ रहा I संघ का एक भी नेता कभी आज़ादी के आंदोलन में नहीं कूदा I आज़ादी मिलने के बाद संघ सक्रिय हुआ और उसने पहला काम किया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की हत्या I नाथू राम गोडसे को आज भी संघ अपना आदर्श मानता हैं I दरसल भाजपा...

सिनेमा और सरकार

अक्षय कुमार की टॉयलेट-एक प्रेम कथा' और मधुर भंडारकर निर्देशित 'इंदु सरकार' जल्द रिलीज़ होने वाली हैं I दोनों ही फिल्मो का जुड़ाव मोदी सरकार के साथ दिखता है I अक्षय कुमार की फिल्म के प्रोमो देख कर लगा की भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' पर बनाई गयी है प्रमोशनल फिल्म है, फिल्म की कहानी एक नई नवेली दुलहन द्वारा ससुराल में टॉयलेट न होने को लेकर उसके खिलाफ संघर्ष को दिखाती है I भारत सरकार के विज्ञापनों में विद्या बालन भी कुछ ऐसे ही सन्देश देती नजर आती हैं I दूसरी फिल्म मधुर भंडार कर निर्देशित 'इंदु सरकार' हैं,इस फिल्म में इमरजेंसी को दिखाया गया हैं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और उनके छोटे बेटे संजय गाँधी के चरित्रों में डार्क शेड दिखता है I फिल्म में अनुपम खेर भी है I सीधे सीधे कहे तो ये फिल्म कांग्रेस की छवि को धूमिल करती है I अब इसे सयोंग कहे या कुछ और इन फिल्मो के कथानक अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मधुर भंडारकर वर्तमान भाजपा सरकार करीबी माने जाते है I अनुपम खेर तो खैर भाजपा के ही सदस्य है I चर्चा तो ये है की अक्षय कुमार को हाल ही में उनके उत्कृष्ट अ...