प्रधान मंत्री जी किसानों की भी सुन लो

दिल्ली में करीब एक महीने से आंदोलन कर रहे किसानो ने नग्न होकर आज प्रधान मंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया I किसान प्रधानमन्त्री से मिलकर अपनी समस्या रखना चाहते थे I मुलाक़ात न होने पर निर्वस्त्र होकर विरोध जताया I
तमिलनाडु से आये ये किसान ऋण माफ़ी से लेकर पानी की समस्या को जल्द सुलझाने की मांग कर रहे है I
हमारी देश के प्रधान सेवक से प्रार्थना है समय निकाल कर इनसे एक बार मिल लो, दो महीने तक आपके पास UP में पार्टी का प्रचार करने के लिए समय था I इनके लिए भी कुछ समय निकाल लो I सुन लो... ये अन्न दाता है इस देश के, अगर ये भूखे मरेंगे तो हम भी भूखे मरेंगे I कौन सा विकास कर लेगा देश इनके बगैर... विकास सिर्फ बड़ी बड़ी सड़के, गगन चुम्भी अट्टालिकाओं में ही नहीं है, इन किसानो में भी भारत बसता है I
और अगर आपके कार्यकाल में भी ऐसे ही किसान मरता रहा तो आप में और कांग्रेस में क्या फर्क रह जाता है I अरे कुछ तो ऐसा करो की लगे आपने कुछ किया है I

Comments

Popular posts from this blog

डेमोक्रेसी किसी की बपौती नहीं है I

गौ रक्षा जरुरी है या मनुष्य का जीवन

Difference between: (a) ‘non-obstante’ clause and (b) ‘subject to’ other provision