अंधविश्वास का मूल कारण है अज्ञानता और अज्ञानता के मूल में धर्म की रूढ़िवादिता...जिसको सिर्फ ऐसी शिक्षा व्यवस्था से दूर किया जा सकता है जो तार्किक हो..जिसका आधार वैज्ञानिक हो I
डेमोक्रेसी किसी की बपौती नहीं है I
लालू के दो बेटे हैं, दोनों 9वी फेल हैं I अपने एक बेटे को लालू ने उपमुख्यमंत्री बनाया है तो दूसरे को स्वास्थ मंत्री I क्या गजब का लोकतंत्र है जो दसवीं तक नहीं कर सके वो वो मंत्री बन कर हमारे भाग्यविधाता बन गए I एक हम जैसे युवा हैं जो गावं में पंचायत के चुनाव के लिए भी खड़े होंगे तो लोग बोलेंगे अभी परिपक्व नहीं हो, कुछ साल और इंतज़ार करो I गावं में तुमसे पहले कई हैं जो चुनाव लड़ने की पात्रता रखते हैं और एक तरफ नेता का बेटा, जो पैदा ही सीधा विधायक का चुनाव लड़ने के लिए हुआ है I यही समाज जो हमे मना करते हैं चुनाव लड़ने से, नेता के नौसिखिये बेटो के आगे नतमस्तक होते हैं I उसे वोट डालते हैं I अगर हम सवाल करे की ये दोगलापन क्यों हैं हमारे साथ , तो बताते हैं तुम्हे कौन वोट देगा I तुम इस काबिल ही नहीं हो I हम पूछते हैं हम में ऐसी कौन सी खूबी नहीं हैं जो नेता की बेटे में ही है I ग़ुलामी की ये मानसिकता पीड़ी दर पीड़ी चली आ रही हैं, हम में ये विश्वास पैदा ही नहीं किया जाता की कभी हम सोच भी सके, विधायक या सांसद का चुनाव लड़ने की I ये एक ऐसा समाज हैं जहा नेता का एक अयोग्य लड़का/लड़की तो स्वीकार्य ...
Comments
Post a Comment